रघुवंश प्रसाद ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग सीबीआई का अपनी मर्जी से इस्तेमाल करते हैं। यह दावा उन्होंने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की किताबों के हवाले से किया। उन्होंने कर्नाटक के आईपीएस दुरई और हरियाणा के आईपीएस बीआर लाल की किताबों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि दोनों किताबों में यह साफ तौर पर लिखा है कि सीबीआई राजनीतिक आकाओं के इशारे पर किसी को फंसाती है।
हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू को सजा के ऐलान पर कहा है कि, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह एक न्यायिक फैसला है। हम इस पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे, लेकिन हम अपने न्याय और विकास के एजेंडे से समझौता नहीं करेंगे।