फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: लातेहार में भाजपा नेता ने अधिकारी को जड़े दनादन कई थप्पड़

Wed, 17 Jan 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
rajdhani-yadav
विज्ञापन

झारखंड के लातेहार में भाजपाई नेता राजधानी प्रसाद यादव गुंडई सामने आई है। BJP नेता राजधानी यादव ने जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबियूस बाखला को सरेराह थप्पड़ जड़ दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिला परिवहन पदाधिकारी बाखला समाहरणालय परिसर में राजधानी प्रसाद की गाड़ी में लगी उनकी नेम प्लेट हटवा रहे थे कि तभी पीछे से राजधानी तनतनाते हुए आए और आव देखा न ताव और दनादन अधिकारी को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 जब बाखला भाजपा नेता की गाड़ी से उनका नेम प्लेट हटवा रहे थे तभी उनके किसी कार्यकर्ता ने इसकी सूचना यादव को दे दी उसके बाद राजधानी ने ये शर्मनाक हरकत कर दी।  बौखलाए राजधानी की इस हरकत के बाद डीटीओ बाखला भी अपने बचाव में उनसे भिड़ गए।

लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों को अलग किया गया उसके बाद यादव ने डीटीओ से पूछा कि आपने 20 सूत्री उपाध्यक्ष के वाहन से बिना पूछे या नोटिस दिए नंबर प्लेट क्यूं उतारा? इसपर डीटीओ बाखला ने कहा कि अखबार में सभी के लिए नोटिस जारी किया गया था आपने क्यों नहीं पढ़ा..इसके बाद दोनों के बीच बहस फिर बढ़ गई और यादव ने कहा कि क्या दुनिया अखबार से चल रही है?
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

भाजपाई नेता इससे पहले भी अधिकारी से मारपीट कर चुके हैं

rajdhani-yadav
राजधानी यादव और डीटीओ के बीच लड़ाई का मामला थाने तक पहुंच गया है। डीटीओ ने राजधानी के खिलाफ सदर थाने में जिला 20 सूत्री के खिलाफ अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद राजधानी को विशेष जज के सामने पेश किया गया, अदालत ने यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 


वैसे ये पहली बार नहीं है कि किसी भाजपाई नेता ने किसी अधिकारी के साथ मारपीट की हो। इससे पहले भी तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी वरुण रंजन के कार्यकाल में डीटीओ बाखला और पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव के बीच भी नोंक-झोंक हुई थी। उस समय भी डीटीओ ने भाजपा नेताओं को सड़क किनारे खड़े वाहन को हटाने के लिए कहा था और इसपर भाजपा नेता डीटीओ से भिड़ गए थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें