फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को जागना होगा, तभी समाज से भ्रष्टाचार और गरीबी खत्म होगी: रघुवर दास

Tue, 11 Dec 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
रघुबर दास - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि जनहित की विकास योजनाओं के बीच में भ्रष्टाचार और बिचौलिया संथाल परगना समेत समस्त झारखंड में मौजूद हैं। इसलिए जनता को जागना होगा, तभी ये भ्रष्टाचार और गरीबी समाप्त होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दास ने सोमवार को पाकुड़ दौरे के तीसरे चरण में महेशपुर प्रखंड के अभुआ पंचायत स्थित मुर्गाडंडा गांव में आयोजित जन चौपाल में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एवं बिचौलिया को खत्म करने के लिए जनता को भी जागरूक होना होगा।

दास ने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की शक्ति और सरकार की नीति और विकास की नीयत की बदौलत झारखंड से गरीबी को निकालना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें