झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रो स्टीफन मरांडी कांग्रेस छोड़ झारखंड विकास मोरचा में शामिल हो गए हैं।
उन्होंने गुरूवार को दुकमा में झारखंड विकास मोरचा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। उनके साथ लगभग एक हजार समर्थक भी झारखंड विकास मोरचा में शामिल हो गए हैं।
झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रो स्टीफन मरांडी 1978 से राजनीति कर रहे हैं। उनका झाविमो में आना झारखंड की राजनीति के लिए टर्निग प्वाइंट साबित होगा।
आनेवाले दिनों में इसका असर राज्य के दूसरे इलाकों में भी दिखेगा और गुणात्मक रूप से झाविमो मजबूत होगा तथा झारखंड की सभी 14 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगा।
मौके पर प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि राज्य का भला झारखंड विकास मोरचा ही कर सकती है। राष्ट्रीय पार्टियां इस मामले में फ्लॉप हैं। स्थानीय समस्याओं को वे नजरअंदाज करती हैं। ऐसे दलों में केंद्र की ही गणोश परिक्रमा करनी होती है, जो उनके लिए संभव नहीं है।