फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Murmu: दो दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति पहुंचीं देवघर, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया स्वागत

Thu, 31 Jul 2025 01:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/देवघर/धनबाद

सार

President Visit in Jharkhand: महामहिम द्रौपदी मुर्मू का देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष सिंह गंगवार ने स्वागत किया है। अब से थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीधे एम्स जाएंगीं और दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति - फोटो : President X Handle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में रहेंगीं। अभी उनका देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वागत किया है। उनके आगमन को लेकर राजधानी रांची समेत देवघर और धनबाद में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। विशेष रूप से रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

विज्ञापन

 

 

एयरपोर्ट पर स्निफर डॉग, मेटल डिटेक्टर और बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDS) की तैनाती की गई है। साथ ही राष्ट्रपति के मूवमेंट रूट को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक और राजभवन के 200 मीटर के दायरे को अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची द्वारा नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन से विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कई विषयों पर हुई गहन चर्चा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थोड़ी देर के बाद सीधे एम्स जाएंगीं और दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह शाम 4:00 बजे देवघर से रवाना होकर शाम 5:25 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। रांची में वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी और गणमान्य लोगों से मुलाकात भी करेंगी।

दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति रांची से दुर्गापुर के लिए रवाना होंगी। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा धनबाद पहुंचेंगी। सुबह 11:10 बजे वह आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वह दोपहर 3:20 बजे धनबाद से दुर्गापुर लौटेंगी और फिर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए रांची, देवघर और धनबाद में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रत्येक जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें