फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: विश्वविद्यालय के वेबिनार में चला अश्लील वीडियो, शर्मिंदा हुए लोग

Sun, 13 Dec 2020 01:46 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दुमका (झारखंड)
विज्ञापन
वेबिनार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मानवाधिकार विषय पर आयोजित वेबिनार में कई बार अश्लील वीडियो चलने लगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित वेबिनार में कम से कम आधा दर्जन बार अश्लील वीडियो चलने की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन ने की है।

उन्होंने बताया कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की ओर से मानवाधिकार दिवस मनाने के लिये एक वेबिनार का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से पुलिस में की गयी शिकायत के अनुसार वेबिनार में कम से कम आधा दर्जन बार किसी ने अश्लील वीडियो चला दिया जिससे इसमें भाग ले रहे सभी लोगों को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें