फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने घर बुलाकर इंस्पेक्टर ने किया रेप

Fri, 11 Oct 2013 05:14 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रांची के डोरंडा थाने में एक युवती ने सीआईडी के इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी श्रीनिवास शर्मा वर्तमान में सीआईडी मुख्यालय में पदस्थ हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस के अनुसार युवती ने आरोप लगाया है कि जब श्रीनिवास शर्मा मुरहू में थानेदार थे, उस वक्त उनकी पहचान हुई।

5 अक्तूबर को इंस्पेक्टर ने युवती को फोन कर कहा, चाची (इंस्पेक्टर की पत्नी) बीमार है। युवती छह अक्तूबर को कुसई कॉलोनी स्थित इंस्पेक्टर के आवास पर पहुंची।

रात में युवती को इंस्पेक्टर ने घर में ही रुकने को कहा। जब इंस्पेक्टर की पत्नी सो गई, तब इंस्पेक्टर युवती के कमरे में गए, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने डर से यह जानकारी किसी को नहीं दी। पीड़िता जब मुरहू पहुंची, तब उसने मामले की जानकारी मुरहू थाना सहित खूंटी एसपी को दी। खूंटी एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें