फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: नशीला पदार्थ के जब्ती मामले पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की अफीम पकड़ी

Mon, 02 Jan 2023 03:36 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी जिसमें यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जब छापा मारा था तो घर मे सिर्फ महिलाएं थी, पुरुष कोई वहां मौजूद नहीं था।
 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में पुलिस को नशीले पदार्थ के जब्ती मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबरों के मुताबिक, हजारीबाग के केरेडारी इलाके में पुलिस ने छापेमारी की और यहां से 18 किलो अफीम पकड़ी, वहीं इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। साथ ही पुलिस को छापेमारी के दौरान नकद 13 लाख रुपये मिले, जिनको जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि हजारीबाग एसपी मनोज रतन इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया के समक्ष जानकारी सार्वजनिक करेंगे । पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी जिसमें यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

खबरों की मानें तो चतरा से लाकर केरेडारी के घोल्टावीर में एक व्यक्ति के घर में बड़ी मात्रा में अफीम रखी गयी थी । पुलिस ने जब छापा मारा था तो घर मे सिर्फ महिलाएं थी, पुरुष कोई वहां मौजूद नहीं था। हालांकि यह खुलासा नहीं हुआ है कि कितने लोग इस मामले में गिरफ्तार हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें