फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पीएलएफआई का जोनल कमांडर हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार, एक लाख का था इनामी

Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची

सार

सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सक्रिय सदस्य सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे को रविवार को राजधानी रांची से लगभग 67 किलोमीटर दूर तपकरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के खूंटी जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित माओवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई)जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को राजधानी रांची से लगभग 67 किलोमीटर दूर तपकरा थाना क्षेत्र से रोडे को गिरफ्तार किया। खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि रोडे खूंटी, चाईबासा और सिमडेगा के थानों से 27 मामलों में वांछित था। बता दें, माओवादी संगठन पीएलएफआई झारखंड में सक्रिया है। यह सीपीआई (माओवादी) से अलग हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें