फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद यहां किसी ने आज तक नहीं दिया वोट!

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी दुनिया सबसे बड़े लोकतांत्रित देश भारत के 16वें लोकसभा चुनावों की ओर उत्सुकता से देख रही है।
विज्ञापन


देश के सारे राजनीतिक दल ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं। अनुमान है कि इन चुनावों से सोशल मीडिया को तकरीबन 400 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का मुनाफा होने जा रहा है।

लेकिन नजरें झुकाकर देखा जाए तो भारत में एक जगह ऐसी भी है जिसे आजादी के बाद से आज तक एक भी बार वोट देने का मौका तक नहीं मिला है।

गांव का पता ही नहीं था

यह गांव झारखंड राज्य की एक पहाड़ी की तलहटी में बसा है। इस जगह का नाम है मुड़हर गांव।

शोषण। बदकिस्मती। सरकार। वजह का नाम चाहें जो भी दें दे। लेकिन हकीकत यह है कि जिला प्रशासन को अब तक इस बात की खबर तक नहीं थी कि यहां ऐसा कोई गांव है।

वो तो पिछले साल एक आपरेशन के दौरान पुलिस को यहां के लोगों की हालत का पता चला। और जब प्रशासन के इस गांव के विकास के बारे में जानकारी ली तो होश उड़ गए।
विज्ञापन

जिले में रहते हुए भी नहीं थे रहवासी

छानबीन में यह बात सामने आई कि इस गांव को तो लातेहार जिले में शामिल ही नहीं किया गया है। इस गांव में रहनेवाले 20 परिवार यानी तकरीबन 150 लोग जिले में रहते हुए भी जिलावासी नहीं थे।

इसके बाद प्रशासन ने सुध लेते हुए इस गांव को जिले में शामिल कराया। और सभी लोगों को मतदाता सूची में भी शामिल किया।

गांव में लोगों में हैरत, विजय का मिलाजुला माहौल है। गांव के सभी लोग आजादी के बाद पहली बार किसी चुनाव मदान में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें