पूरी दुनिया सबसे बड़े लोकतांत्रित देश भारत के 16वें लोकसभा चुनावों की ओर उत्सुकता से देख रही है।
देश के सारे राजनीतिक दल ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं। अनुमान है कि इन चुनावों से सोशल मीडिया को तकरीबन 400 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का मुनाफा होने जा रहा है।
लेकिन नजरें झुकाकर देखा जाए तो भारत में एक जगह ऐसी भी है जिसे आजादी के बाद से आज तक एक भी बार वोट देने का मौका तक नहीं मिला है।