फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकती रही यहां-वहां, मां-बाप ने बसायी नई जिंदगी

Sat, 08 Dec 2012 03:44 PM IST
धनबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भूली ओपी में माता-पिता का रिश्ता शर्मसार करने वाला वाक्या सामने आया है। यहां की रहने वाली जूली के माता-पिता ने अलग-अलग अपनी नई जिंदगी बसाकर जूली को अकेला छोड़ दिया। अब वह अपनी आबरू बचाने के लिए रोती हुई फरियाद कर रही है, लेकिन कोई उसकी सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


लोयाबाद की रहने वाली जूली को छोड़कर उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। उसके कुछ समय बाद उसकी मां ने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। जूली के पिता ने भी दूसरी शादी कर ली। जूली अपने पिता के साथ रहती थी। उसके पिता राज मस्त्री हैं।

जूली ने बताया की मेरी सौतेली मां और पिता के दो बच्चे हैं। उसके पिता शराब पीते हैं और घर में सभी को मारते हैं। इसके बाद तो हद ही हो गई और उसके पिता ने गुरूवार को किसी के घर ले जाकर जूली को पांच सौ रूपये में बेच दिया। जूली रात को वहां से भाग गई और किसी तरह से वासेपुर स्थित गफ्फार कॉलोनी में शाहिदा कमर के घर पहुंच गयी। जूली को ले कर शाहिदा कमर शुक्रवार की सुबह भूली थाना पहुंची।
विज्ञापन


थानेदार प्रदीप कुमार ने पीड़िता के पूरे परिवार को थाने में बुला कर समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन कोई भी जूली को रखने के लिए तैयार नहीं था। उसके मां-बाप, नानी और मौसी ने उसे रखने से मना कर दिया। अब उसे चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा जायेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें