फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को छह दिन की ईडी रिमांड, जानें पूरा मामला

Tue, 26 Jul 2022 09:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

ईडी ने 8 जुलाई को पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों से जुड़े 19 ठिकानों पर साहेबगंज, बरहेट, राजमहल और मिर्जा चौकी में तलाशी ली थी।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्हें ईडी ने 19 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 19 जुलाई पंकज मिश्रा को उनके और अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। मिश्रा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मिश्रा को रांची की एक कोर्ट में पेश किया गया। विशेष पीएमएलए अदालत ने पंकज मिश्रा को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया था।

विज्ञापन


ईडी ने 8 जुलाई को पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों से जुड़े 19 ठिकानों पर साहेबगंज, बरहेट, राजमहल और मिर्जा चौकी में तलाशी ली थी। तब से ईडी ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य का कारण बताते हुए वह दो बार नहीं आए। ईडी उनके दो करीबी सहयोगियों दाहू यादव और बच्चू यादव से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। 

11 करोड़ की राशि हो चुकी है जब्त
इससे पहले ईडी ने बताया था कि उसने अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा और अन्य के 37 बैंक खातों में पड़े 11.88 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। जब्त की गई राशि मिश्रा, दाहू यादव और उनके साथियों की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत राशि जब्त की गई थी।
विज्ञापन


ईडी ने झारखंड के साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवार में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी, जिसके बाद 8 जुलाई को विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और 5.34 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई थी। इस तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने कहा कि उसने साइट पर अवैध रूप से संचालित पांच स्टोन क्रशर और बन्दूक के कारतूस भी जब्त किए थे।

100 करोड़ रुपये की आय का भी पता चला
ईडी ने कहा कि अवैध खनन से उत्पन्न अपराध की 100 करोड़ रुपये की आय का भी पता लगाया गया है और इस पर काम किया जा रहा है। इससे पहले मई के महीने में संघीय एजेंसी ने पीएमएलए के तहत मनरेगा घोटाले से जुड़े 36 स्थानों पर तलाशी ली थी जिसके बाद 19.76 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। इसमें आईएएस पूजा सिंघल और उनके सहयोगियों के परिसर भी शामिल थे। इस मामले में भी ईडी ने कहा कि तलाशी और विभिन्न व्यक्तियों के बयानों के बाद एकत्र किए गए सबूतों सहित जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों से पता चला है कि जब्त नकदी का बड़ा हिस्सा अवैध खनन से प्राप्त हुआ था और वरिष्ठ नौकरशाहों और  राजनेताओं से संबंधित था।

पूजा सिंघल का भी नाम
इस मामले में पूजा सिंघल और चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में अभियोजन की शिकायत दर्ज कराई गई है। खनन से अवैध रूप से उत्पन्न 36.58 करोड़ रुपये की कुल नकदी और बैंक बैलेंस को ईडी ने मामले में जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें