फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : 5 जनवरी को पीएम मोदी की रैली, सभा में ‘काली’ वस्तु पर रोक

Tue, 01 Jan 2019 01:11 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विरोध स्वरुप काला कपड़ा दिखाए जाने की आशंकाओं के मद्देनजर झारखंड के पलामू जिला प्रशासन ने सभी काले कपड़ों को कार्यक्रम स्थल पर प्रतिबंधित कर दिया है। पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होना है। 

विज्ञापन


पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महंता ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार के काले कपड़े के साथ प्रवेश प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश आम जनता और अधिकारियों दोनों के लिए लागू है। 

इतना ही नहीं उन सभी सामानों के नाम तक लिखे गए हैं जिन्हें खास तौर से नहीं लाना है। पत्र में लिखा गया है, 'निर्देशित कर दिया जाए कि माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के कार्यक्रम सभा स्थल पर कोई भी कर्मी/लोग काले रंग की पोशाक जैसे-काले रंग की चादर, पैंट, शर्ट, कोट, स्वेटर, मफलर, टाई, जूता, मोजा आदि पहनकर या काले रंग का बैग, पर्स, कपड़ा आदि लेकर सभा स्थल पर न आएं। तथा सभी कर्मी/लोग अपने साथ कोई भी पहचान पत्र अवश्य लाएं।’
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ऐसी खबरें थी कि पारा शिक्षक प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखा सकते है। पिछले तीन महीनों से चल रहे पारा शिक्षकों के विरोध को देखते हुए उठाया गया है।  पलामू जिला प्रशासन ने अपने पड़ोसी चतरा, लातेहार, गढ़वा के जिला प्रशासन को भी कार्यक्रम में लोगों के आला कपड़ा लेकर आने से रोकने का निवेदन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें