फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: झारखंड का पाकुड़ बना पहला कोरोना-मुक्त जिला, अंतिम मरीज को मिली अस्पताल से छुट्टी

Mon, 21 Jun 2021 04:28 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, पाकुड़।

सार

झारखंड के पाकुड़ जिले में इलाजरत एकमात्र मरीज की आरटी-पीसीआर की अंतिम रिपोर्ट ‘निगेटिव’ आने के बाद उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब पाकुड़ कोरोना-मुक्त हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पाकुड़ जिले में इलाजरत एकमात्र मरीज की आरटी-पीसीआर की अंतिम रिपोर्ट ‘निगेटिव’ आने के बाद उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब पाकुड़ कोरोना-मुक्त हो गया है। पाकुड़ के जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार को अंतिम कोरोना संक्रमित व्यक्ति के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है।

विज्ञापन


पाकुड़ झारखंड के कुल 24 जिलों में दूसरी लहर के दौरान कोरोना-मुक्त होने वाला पहला जिला बन गया है। हालाँकि उन्होंने बताया कि अब तक पाकुड़ में कोरोना वायरस जांच के लिए लिए गए तीन लाख 60 हजार 721 लोगों के नमूनों में चार हजार 297 लोगों की रिपोर्ट लंबित है जबकि तीन लाख 54 हजार 460 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।



उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में कुल चार हजार 910 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिनमें से 18-45 वर्ष उम्र के लोगों की संख्या 3,860 तथा 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों की संख्या 1050 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें