पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी जहां से संजय मुर्मू नामक युवक उसे अपने साथ घुमाने के लिए ले गया गया और द्वारिका साहा नामक एक अन्य युवक के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली जिसके आधार पर छापामारी कर देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
हिरणपुर थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी जहां से शुक्रवार की देर शाम संजय मुर्मू नामक युवक उसे अपने साथ घुमाने के लिए ले गया गया और द्वारिका साहा नामक एक अन्य युवक के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
तिवारी ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने के पहले पुलिस ने आरोपी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सिकीय जांच कराई। साथ ही पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।