फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जनसंपर्क कार्यक्रम का दूसरा चरण, विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए मिले 10 लाख से ज्यादा आवेदन

Wed, 19 Oct 2022 05:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सरकार के कार्यक्रम 'आपके अधिकार,आपकी सरकार, आपके द्वार' का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों को मौके पर ही संसाधित करना है, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द लाभ मिलना शुरू हो जाए। 
 
विज्ञापन
'आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम शिविर (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/ Labour & Skill Dept Latehar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड सरकार द्वारा शुरु किए गए जनसंपर्क कार्यक्रम के दूसरे चरण को एक सप्ताह का समय पूरा हो चुका है। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए दस लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन


क्यों शुरू किया सरकार ने यह जनसंपर्क कार्यक्रम?

सरकार के कार्यक्रम 'आपके अधिकार,आपकी सरकार, आपके द्वार' का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों को मौके पर ही संसाधित करना है, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द लाभ मिलना शुरू हो जाए। 

करीब दस लाख लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अब तक कुल 9,57,614 लाभार्थियों से 10,40,476 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 4,78,747 आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 5,61,729 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। 

विज्ञापन


राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शुरू हुई थी पहल
सरकार की ओर से यह पहल पिछले साल 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शुरू की गई थी। पहले चरण में छह हजार पंचायतों में कार्यक्रमों के लिए शिविर आयोजित किए गए थे।

पहले चरण में 35.56 लाख आवेदनों का हुआ निस्तारण
वर्ष 2021 में प्राप्त 35.94 लाख आवेदनों में से 35.56 लाख आवेदनों का निस्तारण किया गया। बयान में आगे कहा गया है कि करीब 42 हजार आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। 

इन लाभार्थियों के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम का दूसरा चरण
दूसरा चरण उन लाभार्थियों के लिए है, जो पहले चरण में छूट गए हैं। 12 से 22 अक्तूबर और फिर 1 से 14 नवंबर से उन पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे जहां पहले चरण में शिविर आयोजित नहीं किए जा सके। 

इन योजनाओं के तहत प्राप्त हो रहे आवेदन
कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सावित्रिबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें