कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश देखा जा रहा था। इसी कड़ी में भारतीय सेना के द्वारा पराक्रम की प्रस्तुति देते हुए छह मई को देर रात लगभग 1.50 पाकिस्तान में जोरदार हमला की गई, जिसमें आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
बताया जा रहा है कि भारत द्वारा मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। सेना के इस कार्य के बाद देश के आम नागरिक उत्साहित हैं। वहीं, जनप्रतिनिधि भी एकजुटता दिखाते हुए भारतीय सेना के कार्य की सहराना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने ट्वीट के जरिए देश के सेना को बधाई दी।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स में जय हिंद लिखकर खुशी जाहिर की
देर रात सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया गया, जिसको लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से जय हिंद लिखकर सेना के शौर्य के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की। भारतीय सेना के कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़ें: रांची में कल मॉक ड्रिल, डोरंडा में किया जाएगा अभ्यास, इतने बजे से बजेंगे सायरन; घबराएं नहीं
राज्यपाल संतोष गंगवार बोले भारत माता की जय
लगभग 15 दिनों के बाद भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान और आतंकवादियों पर जो प्रहार किया गया, इससे आम से लेकर खास सभी खुश हैं। राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने एक्स हैंडल में भारत माता की जय लिखकर सेना का धन्यवाद किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आतंकिस्तान की कमर तोड़ दी गई है। देश की बेटियों के सिंदूर का बदला ले लिया गया है। आज सारी दुनिया ने देखा कि भारत अपने ऊपर हुए ऐसे किसी भी हमले को बर्दास्त नहीं करेगा।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बोले- सिंदूर उजाड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह नया भारत है।जहां आप जैसा चाहते हैं, वैसा ही होता है। पहलगाम में हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ने, भारत की तरफ आंख उठाने का दुस्साहस करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला, न्याय हुआ। जय हिंद! जय हिंद की सेना!! भारत माता की जय!!
यह भी पढ़ें: विदेश से लौटकर राज्यपाल से मुलाकात के लिए पहुंचे सीएम, औद्योगिक निवेश के संबंध में जानकारी दी
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर भारत का जवाब है। आतंक के खिलाफ
भारतीय सेना ने जिस तरह से साहसिक कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है, इस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सेना की कार्रवाई से पूरे देश में गर्व का माहौल है। अगर भारत के नागरिकों की सुरक्षा और संप्रभुता पर खतरा आता है तो भारत का प्रतिक्रिया देना लाज़मी है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा- कांग्रेस के दबाव में हुआ ऑपरेशन सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, हमारे जांबाज भारतीय सेना के सैनिकों द्वारा पाकिस्तान के कारनामे का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस लागतार केंद्र सरकार पर पाकिस्तान पर कारवाई के लिए दबाव बना रही थी। उसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय सेना को फ्री हैंड किया, जिसके बाद ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: सभी पुराने, जीर्ण-शीर्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भवनों का होगा कायाकल्प, कंडम घोषित भवन होंगे ध्वस्त