फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची में तीन की बजाए बनेगा एक ही फ्लाइओवर

Wed, 13 Mar 2013 02:23 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची में अब एक ही फ्लाइओवर बनेगा। तीन फ्लाइओवर बनाने की योजना थी लेकिन दो को स्थगित कर दिया गया है। जमीन की समस्या के चलते राज्यपाल सलाहकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह फ्लाइओवर केसी राय मेमोरियल अस्पताल से नियोजनालय तक बनेगा। इन तीनों फ्लाइओवर के निर्माण की स्वीकृति अजुर्न मुंडा सरकार में दी गई थी।

पहले राज्यपाल सलाहकार द्वारा तीनों फ्लाइओवर को स्थगित करने के लिए लिखा गया था। लेकिन मंगलवार को पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में एक फ्लाईओवर के निर्माण पर स्वीकृति दे दी गई।

यह समीक्षा बैठक राज्यपाल ने की। समीक्षा बैठक में राज्यपाल को पथ निर्माण विभाग ने रांची में बननेवाले तीनों फ्लाइओवर के बारे में बताया। बताया गया कि केसी राय मेमोरियल अस्पताल से नियोजनालय तक फ्लाइओवर के लिए जमीन की समस्या नहीं है। तब राज्यपाल ने इस फ्लाइओवर के निर्माण पर सहमति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें