फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: माओवादियों ने इस शक के चलते की 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, जानकर रह जाएंगे दंग

Sun, 20 Aug 2023 01:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा

सार

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादियों ने कथित तौर पर शनिवार रात वृद्ध का गला काट दिया और शव को पास में ही एक जगह फेंक दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि माओवादियों को शक था कि वह पुलिस मुखबिर है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गितिलिपी गांव के पास वृद्ध का शव मिला।

विज्ञापन


वृद्ध का गला काट दिया

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादियों ने कथित तौर पर शनिवार रात वृद्ध का गला काट दिया और शव को पास में ही एक जगह फेंक दिया।

शव के पास से पर्चे मिले
उन्होंने कहा कि शव के पास माओवादियों ने पर्चे छोड़े थे, जिनपर लिखा था कि व्यक्ति पुलिस का मुखबिर था इसलिए उसकी हत्या की गई है। अधिकारी ने कहा कि जबकि वृद्ध का पुलिस से कोई संबंध नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी अभियान जारी

 एसपी ने कहा कि हत्या में शामिल लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें