फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 29 दिसंबर को राष्ट्रपति आगमन, प्रशासन ने एनआईटी परिसर का किया व्यापक निरीक्षण

Fri, 19 Dec 2025 06:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
“राष्ट्रपति महोदया के दौरे से पहले एनआईटी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में एनआईटी परिसर, कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपायुक्त सरायकेला–खरसावां, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक सरायकेला–खरसावां और सिटी एसपी पूर्वी सिंहभूम उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस एम.एस. सोनक संभालेंगे कमान
विज्ञापन


अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, आपातकालीन प्रबंध और अन्य आवश्यक बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि राष्ट्रपति महोदया के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो। कार्यक्रम का आयोजन पूरी गरिमा और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि महामहिम के दौरे के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें