फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी नेटवर्क से हटेगा पर्दा: हजारीबाग में NIA का एक्शन, आईएसआईएस कनेक्शन की जांच में मिले कई अहम सुराग

Fri, 12 Dec 2025 12:04 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/हजारीबाग

सार

हजारीबाग में एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े कथित नेटवर्क की जांच के तहत शहनवाज आलम के घर छापेमारी कर लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। कार्रवाई एक गिरफ्तार डॉक्टर से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
झारखंड में एनआईए का बड़ा एक्शन। फाइल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी नेटवर्क का सुराग मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम एक्शन मोड पर आ गई है। झारखंड के हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एक शख्स के आईएसआईएस (ISIS) नेटवर्क से जुड़े होने के संदेह के आधार पर की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

विज्ञापन


कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
एनआईए ने अंसार नगर क्षेत्र में स्थित शहनवाज आलम के घर पर छापा मारा और तलाशी के दौरान एक लैपटॉप, प्रिंटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए, जिनके आतंकी नेटवर्क में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। एनआईए अधिकारियों ने बरामद लैपटॉप और दस्तावेजों की सामग्री के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। जिले की पुलिस ने भी पुष्टि की कि यह कार्रवाई एनआईए की टीम द्वारा की गई है।

संदिग्ध आतंकी शहनवाज आलम से जुड़े होने की बात
यह छापेमारी एक डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के बाद की गई है, जिसे इससे पहले एनआईए ने गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई उस नेटवर्क की जांच का हिस्सा है, जो संदिग्ध आतंकी शहनवाज आलम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। शहनवाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्तूबर 2023 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhubaneswar Nightclub Fire: गोवा के बाद अब ओडिशा के नाइट क्लब में भीषण आग, भुवनेश्वर में दिखा धुएं का गुबार
विज्ञापन


शहनवाज आईएसआईएस हैंडलरों के संपर्क में था
शहनवाज मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला है। जांचकर्ताओं को संदेह है कि उसका नेटवर्क झारखंड में भी सक्रिय हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, शहनवाज 2019 में लूट और चोरी के आरोप में जेल गया था। दिसंबर 2020 में जमानत मिलने के बाद वह कथित तौर पर आईएसआईएस हैंडलरों के संपर्क में आ गया और बाद में पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल केस में अहम भूमिका निभाने लगा। अधिकारियों को शक है कि उससे जुड़े कुछ लोग अभी भी झारखंड में सक्रिय हो सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें