फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हथियार और गोला-बारूद जब्ती मामले में दो नक्सलियों को 15 साल की जेल, NIA कोर्ट का फैसला

Sat, 21 Dec 2024 10:22 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
कोर्ट फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनआईए अदालत ने 2012 के सीपीआई (माओवादी) हथियार और गोला-बारूद जब्ती मामले में दो लोगों प्रफुल्ल मालाकार और अनिल कुमार यादव को 15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


एनआईए के एक अधिकारी के अनुसार, मालाकार पटना का और अनिल गया का रहने वाला है। दोनों दोषियों को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-एए)/35 के तहत सजा सुनाई गई है। मामला झारखंड के हजारीबाग का है। पुलिस ने मालाकार को अगस्त 2012 में चौपारण के पास सिलोदर जंगल से गिरफ्तार किया था। वह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) की हथियार और गोला-बारूद आपूर्ति इकाई का था। उसके पास से एक अमेरिका निर्मित एम-16 राइफल, 14 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट जब्त किया था। 

आगे की जांच में सीपीआई (माओवादी) के जोनल कमांडर यादव को गिरफ्तार किया गया। वह मालाकार से हथियार खरीदने आया था। पुलिस ने यादव के कब्जे से 9 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक 9 मिमी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस जब्त किए थे। एनआईए ने मामले की जांच 17 दिसंबर, 2012 को अपने हाथ में ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें