फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: एनआईए ने तीन लोगों के खिलाफ दाखिल किया आरोपत्र, कोयला खान में सरकारी काम में बाधा और वसूली का मामला

Sun, 27 Feb 2022 10:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

एनआईए ने झारखंड की एक कोयले की खान में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जबरन वसूली में संलिप्त तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रांची में एक विशेष अदालत के सामने झारखंड के लातिहार जिले में एक कोयले की खदान में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और वसूली करने के लिए साजिश में कथित संलिप्तता के लिए तीन आरोपियों के खिलाफ अपना पहला पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सैफ अंसारी (24), शाहरुख अंसारी (25) और अजय तूरी (21) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। तीनों आरोपी प्रदेश के हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।

यह मामला दिसंबर 2020 में झारखंड के लातेहार जिले के तेतरियाखड कोयले की खान में अंधाधुंध गोलीबारी और आगजनी के आतंकी कृत्य से संबंधित है। इस दौरान पांच वाहन जल गए थे और चार नागरिक घायल हो गए थे। एजेंसी के अनुसार इसका मकसद जबरन वसूली के लिए ऑर्डर डिलिवरी धारकों, ट्रांसपोर्टरों, कोयला उठाने वालों को डराना था।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार तीनों आरोपी सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह के अन्य सदस्यों की मिलीभगत से हथियार और गोला-बारूद की खरीद और तेतरियाखड कोयला खान में आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार थे। मामले की जांच जारी है। इससे पहले एजेंसी ने पिछले साल अगस्त में 17 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें