फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHRC: एनएचआरसी ने रेलवे और झारखंड पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा, छह मजदूरों की मौत का मामला

Thu, 01 Jun 2023 09:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि 29 मई को हुई घटना लोक सेवक की लापरवाही के समान है, जो ठेकेदार के काम की प्रभावी ढंग से निगरानी करने में विफल रहे हैं। यह आयोग के लिए चिंता का मामला है।
विज्ञापन
NHRC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रेलवे और झारखंड के पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है। नोटिस धनबाद रेल मंडल में रेलवे की ‘ओवरहेड बिजली’ लाइन के लिए खंभे लगाने के दौरान ठेके पर रखे गए छह मजदूरों की करंट लगने से मौत के मामले में भेजा गया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और झारखंड के पुलिस महानिदेशक से चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

 
एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि 29 मई को हुई घटना लोक सेवक की लापरवाही के समान है, जो ठेकेदार के काम की प्रभावी ढंग से निगरानी करने में विफल रहे हैं। यह आयोग के लिए चिंता का मामला है। आयोग ने कहा कि उसने मीडिया में आई खबर का स्वत: संज्ञान लिया है। 

खबरों में बताया गया है कि धनबाद रेल मंडल के धनबाद-गया खंड पर निचितपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरहेड बिजली लाइन के लिए खंभे लगाने के दौरान ठेके पर रखे गए छह मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। आयोग के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट  अगर सच है, तो यह मजदूरों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के समान है।
विज्ञापन


इससे पहले 29 मई को ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे डिविजन में ओवरहेड इलेक्ट्रिक खंभे लगाने के दौरान लगे बिजली के झटके से छह लोगों की मौत हो गई थी। घटना ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के धनबाद डिविजन के निचितपुर रेलवे क्रॉसिंग की थी। कुछ कर्मचारी रेलवे के ओवरहेड इलेक्ट्रिक खंभे लगा रहे थे। इसी दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए थे। पीएम ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें