फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: झारखंड में 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई जिलों में था सक्रिय

Mon, 21 Mar 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रांची।

सार

लिस के मुताबिक, गंजू अपने पीछे सुराग नहीं छोड़ता था। भारी मशक्कत और अपने सूचना तंत्र की मदद से पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मोस्ट वांटेड नक्सली जोनल कमांडर भीखन गंजू और उसके साथी राहुल मुंडा को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के जोनल कमांडर गंजू के खिलाफ 26 मामले दर्ज थे और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति के मामले में एनआईए को भी उसकी तलाश थी। वह कोयला बेल्ट रांची, हजारीबाग आदि जिलों में काफी सक्रिय था।

पुलिस के मुताबिक, गंजू अपने पीछे सुराग नहीं छोड़ता था। भारी मशक्कत और अपने सूचना तंत्र की मदद से पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब उससे टीएसपीसी के बड़े नेताओं का पता लगाने का प्रयास करेगी। उस पर नगा उग्रवादियों की मदद से म्यांमार बॉर्डर से लाकर माओवादियों और बड़े बदमाशों को अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति का भी आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें