फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 40 से अधिक मामलों में वांछित नक्सली मुठभेड़ में ढेर, खूंटी के जंगल में सुरक्षा बलों को मिली सफलता

Thu, 05 May 2022 04:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जिला सशस्त्र पुलिस और स्पेशल असॉल्ट टीम (एसएटी) मुरहू पुलिस थाना क्षेत्र के कोटा इंडिपिडि जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान नक्सलियों के समूह ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पीएलएफआई का उग्रवादी लाका पाहन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के खूंटी जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक शीर्ष नक्सली को मार गिराया है। बुधवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सली की पहचान लाका पाहन के रूप में हुई है। वह उग्रवादी संगठन पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का सबजोनल कमांडर था और उसके खिलाफ 40 से ज्यादा मामले दर्ज थे। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि जिला सशस्त्र पुलिस और स्पेशल असॉल्ट टीम (एसएटी) मुरहू पुलिस थाना क्षेत्र के कोटा इंदिपिड़ि जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान पाहन की अगुवाई वाले नक्सलियों के समूह ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें लाका पाहन मारा गया।

वहीं, इसके अन्य साथी वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार पाहन साल 2012 से जेल में बंद था और 2020 में बाहर आया था। वह पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर था और हाल ही में उसे एक क्षेत्रीय समिति का सचिव बनाया गया था। जिला पुलिस ने उस पर 50 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था, लेकिन यह गृह विभाग के पास लंबित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें