फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन बढ़ाने के नाम पर 40 बच्चों को साथ ले गए नक्सली!

Tue, 22 Jul 2014 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में नक्सलियों ने अपने संगठन को बढ़ाने के नाम पर 40 बच्चों को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


इनमें लोहरदगा के करीब 25, जबकि गुमला के 15 बच्चे नक्सलियों के कब्जे में हैं।

डीआइजी प्रवीण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलियों की ओर से बच्चों को ले जाये जाने की खबर के बाद दोनों जिलों में अभियान शुरू किया गया था।
विज्ञापन


डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस गांवों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत काम कर रही है। जिन बच्चों को नक्सली अपने साथ ले गये हैं, उनके नाम और पिता के नाम की सूची पुलिस के पास हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों को कहा गया है कि वे किसी तरह अपने बच्चों को वापस बुला लेते हैं, तो उनकी शिक्षा की व्यवस्था पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें