फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली संगठन भिड़े, 16 की मौत

Sun, 10 Aug 2014 11:55 AM IST
नीरज सिन्हा/रांची से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के पलामू में माओवादियों और उनके कथित विरोधी नक्सली संगठन टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के बीच गोलीबारी में टीपीसी के कम से कम 16 सदस्यों के मारे जाने की ख़बर है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात राजधानी रांची से क़रीब सवा दो सौ किलोमीटर दूर विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौरिया गांव में हुई। हालांकि पुलिस सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच पाई।
विज्ञापन


घटनास्थल का जायजा लेकर लौटे पलामू के आरक्षी महानिरीक्षक ए नटराजन ने बताया है कि नक्सली संगठनों की मुठभेड़ में 16 लोगों के मारे गए है।

उनका कहना है कि टीपीसी के दस्ते के लोग अपने साथियों के शव ले जाने में सफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में अभियान को तेज़ करने का उन्होंने निर्देश दिया हुआ है, और इसके लिए पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

घटनास्थल से कुछ खोखे, पिट्ठू समेत अन्य सामान मिला। पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

इस बीच, राज्य के मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने बीबीसी से कहा है कि मारे गए कथित नक्सलियों की संख्या 14 से 16 तक हो सकती है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने कहा कि पिछले साल चतरा में टीपीसी के लोगों ने 10 माओवादियों को मारा था। हो सकता है यह कार्रवाई उसका ही बदला हो।

टीपीसी भाकपा माओवादियों से अलग हुआ एक गुट है और इनका प्रभाव झारखंड के चतरा और पलामू में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें