फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से रोकने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या

Fri, 04 Jan 2013 01:19 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची में छेड़छाड़ से रोकने पर युवक की पीट-पीट की हत्या कर दी गई। वारदात 1 जनवरी की है लेकिन पुलिस अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


रांची के बरियातु में मंगलवार देर शाम घर में घुसकर कुछ युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। 40-50 की संख्या में नशे में धुत उपद्रवियों ने पूरे मोहल्ले में तांडव किया।

इन लोगों ने श्रीकांत भरद्वाज नाम के एक युवक को इतना पीटा उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने वारदात के वक्त पुलिस से मदद मांगी। उसने नजदीक के थाने में छह बार फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पुलिस घटना मौके पर आधे घंटे बाद पहुंची, जबकि वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस का रवैया ढीलाढाला ही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की पहचान भर कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें