फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी रांची में भी दौड़ेगी मोनो रेल

Sat, 16 Feb 2013 03:33 PM IST
रांची/इंटरेनट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची में भी मोनो रेल चालने की केंद्र सरकार की योजना है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिये केंद्र सरकार यहां मोनो रेल चलाना चाहती है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से इसकी जिम्मेदारी योजना आयोग को सौंपी गई है। इसी संबंध में 19 फरवरी को योजना आयोग के सलाहकार रवि मित्तल अपनी टीम के साथ रांची आ रहे हैं।

रवि मित्तल वित्त सचिव, पथ निर्माण सचिव, नगर विकास सचिव, परिवहन सचिव और योजना एवं विकास सचिव के समक्ष मोनो रेल का प्रेजेंटेशन करायेंगे। विकास आयुक्त ने इस मौके पर झारखंड सरकार के और भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


भारत में मोनो रेल की शुरुआत अभी तक नहीं हुई है। मुंबई से भारत में मोनो रेल चलाये जाने की योजना की शुरुआत की जा रही है। मुंबई के कई इलाकों में इसी साल से मोनो रेल दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन


मोनो रेल को मध्यम दर्जे के शहरों में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। मोनो रेल की एक रैक में कम से कम चार डिब्बे होते हैं। हर डिब्बे में 150 यात्रियों के बैठने या खड़े होने की जगह होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें