फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रांची रैली की तारीख तय

Sat, 30 Nov 2013 02:02 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को रांची आयेंगे। मोरहाबादी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी रहेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय को इसकी सूचना मिल गयी है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय के प्रभारी गामा सिंह ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार मोदी के झारखंड आने की सूचना राज्य के डीजीपी, आइजी व एसएसपी को भी दे दी है।

उनसे मोदी को विशेष सुरक्षा देने का आग्रह किया गया है। राजनाथ सिंह ने बताया कि मोदी की जनसभा के लिए उपायुक्त को पत्र लिख कर 14 दिसंबर से मोरहाबादी मैदान मांगा गया है, ताकि पूरी तैयारी की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पटना की घटना को देखते हुए प्रदेश भाजपा भी अपनी ओर से पूरी सतर्कता बरतेगी। जिला प्रशासन से भी आग्रह किया गया है कि  मोदी को पूरी सुरक्षा दी जाये। पटना ब्लास्ट का तार रांची से भी जुड़े होने के कारण यहां विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें