फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी भाजपा के 5-6 दावेदारों में से एक: मेनका

Mon, 04 Feb 2013 06:57 PM IST
रांची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद मेनका गांधी भी अब पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवारों को लेकर जारी बयानबाजी में शामिल हो गई हैं। मेनका ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के उन 5-6 शीर्ष नेताओं में शामिल हैं, जो पीएम पद के दावेदार हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार घोषित करने को लेकर मैं पार्टी के सभी फैसलों का सम्मान करूंगी।
विज्ञापन


मोदी को लेकर जदयू की आपत्ति के बारे में पूछे जाने पर मेनका ने कहा कि यह उनकी पार्टी के अपने विचार हैं। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने यह कहकर विवादों को हवा दे दी थी कि पार्टी में अधिकतर लोग 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें