फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भीड़ हिंसा या कोई और अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : रघुबर दास

Sun, 07 Jul 2019 02:11 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
रघुबर दास (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा है कि भीड़ द्वारा पीट-पीट कर किसी व्यक्ति की जान लेने के मामलों या अन्य अपराधों से निपटते समय जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सरायकेला-खरसावां जिले में एक मोटरसाइकिल चुराने के आरोपी मुस्लिम युवक की हाल में भीड़ द्वारा की गई कथित हत्या के बारे में दास ने कहा, ‘मेरी सरकार इस घटना की कड़ी निंदा करती है। अपराधियों को सजा देना हमारी प्रतिबद्धता है, झारखंड देश में पहला ऐसा राज्य है जहां दोषियों को शीघ्र सजा देकर इस प्रकार के मामलों से त्वरित गति से निपटा जा रहा है।’

उल्लेखनीय है कि तबरेज अंसारी की भीड़ ने पिटाई की थी और उसकी बाद में मौत हो गई थी। दास से लोगों से अपील की कि वे कानून को हाथ में नहीं लें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘अपराधियों को सजा’ देने के लिए प्रतिबद्ध है, भले ही अपराधी किसी भी जाति या धर्म के हों।
विज्ञापन


उन्होंने इन घटनाओं को ‘साम्प्रदायिक रंग देने’ के लिए विपक्ष की आलोचना की और कहा कि चीजों को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बताया जाना चाहिए और ‘इस प्रकार की घटनाओं के लिए सरकार या किसी विशेष राजनीतिक दल को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’।

दास ने कहा, ‘इस प्रकार का अपराध हो या कोई अन्य अपराध हो, मेरी सरकार इस अराजकता को सहन नहीं करेगी। अपराधियों को सजा देने में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा, सभी के खून का रंग समान है। हमारा सिद्धांत साम्प्रदायिक सद्भावना, शांति और भाईचारा सुनिश्चित करना है।’

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष दल गठित किया है और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

दास ने कहा कि इस प्रकार की भीड़ हिंसा की घटनाएं कांग्रेस की सरकार में भी हुई हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि झारखंड में त्वरित अदालतों के जरिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड ने इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का पूरा पालन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें