फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: मंत्री योगेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, मिलने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

Thu, 15 May 2025 02:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के मादक निषेध और उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सही इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मंत्री के घर पहुंचे और उनका हालचाल पूछा।

 
विज्ञापन
मंत्री योगेंद्र महतो से मिलने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड सरकार के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की आज सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मंत्री के बीमार होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके रांची के स्मार्ट सिटी वाले घर पहुंचे। वहां उन्होंने मंत्री से मुलाकात की और उनकी सेहत के बारे में जाना। मुख्यमंत्री ने मंत्री के जल्दी ठीक होने की कामना भी की।
विज्ञापन


मंत्री के स्वास्थ्य पर नजर

झारखंड के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की तबीयत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है। इस खबर से राजनीतिक गलियारों में चिंता फैल गई है। सभी लोग उनकी जल्दी सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें