फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पर्यटन को मिलेगा नया चेहरा? मंत्री सुदिव्य कुमार की धोनी से मुलाकात, बन सकते हैं ब्रांड एंबेसडर

Sat, 12 Jul 2025 08:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड सरकार ने पर्यटन और खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में राज्य के खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रांची में पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। 
 
विज्ञापन
मंत्री सुदिव्य कुमार की धोनी से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और उसकी ब्रांडिंग को लेकर अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राज्य के खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी से रांची में मुलाकात की। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है, जिसे खेल और पर्यटन के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाला कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मुलाकात की तस्वीरें खुद मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा कीं और लिखा, "आज झारखंड के गौरव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी से मुलाक़ात हुई। इस दौरान राज्य में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि झारखंड में खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में धोनी जी का सहयोग राज्य सरकार को प्राप्त होगा। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव निश्चित रूप से इन क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेंगे।"

मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह राज्य की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने वाला कदम साबित हो सकता है। साथ ही, खेल के क्षेत्र में भी धोनी की भागीदारी से झारखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की रणनीति पर काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के तनाव में महिला ने खाया जहर, हजारीबाग ले जाते समय मौत
विज्ञापन


धोनी न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में एक बड़ा नाम हैं, बल्कि वे झारखंड की धरती से ही निकले हैं। ऐसे में अगर वे सरकार के साथ मिलकर राज्य के पर्यटन और खेल क्षेत्रों के विकास में भागीदारी निभाते हैं, तो यह पूरे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक पहल मानी जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या वाकई में धोनी झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे और राज्य के खेल ढांचे में उनकी क्या भूमिका तय होगी। आने वाला समय इस दिशा में तस्वीर साफ करेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें