फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: प्रदेश में खेल सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार, मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया खेल परिसरों का निरीक्षण

Thu, 10 Apr 2025 09:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi:मंत्री ने मोरहाबादी इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का भी दौरा किया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा पहले दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा किया जाए। मंत्री ने हाई परफॉर्मेंस सेंटर का निरीक्षण कर वहां लगे फिटनेस उपकरणों और तकनीकी सुविधाओं की जांच की
विज्ञापन
मंत्री ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और संसाधन देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार का लक्ष्य है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करें। इसी दिशा में खेलकूद, युवा कार्य, कला-संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को रांची के कई खेल परिसरों का दौरा किया और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने सबसे पहले मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम का निरीक्षण किया और सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेडियम की सभी जरूरी सुविधाओं को जल्द ठीक किया जाए और जिला प्रशासन से फुटबॉल ग्राउंड का हैंडओवर लेकर तुरंत काम शुरू किया जाए।

इसके बाद उन्होंने मोरहाबादी इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का भी दौरा किया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा पहले दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

मंत्री ने हाई परफॉर्मेंस सेंटर का निरीक्षण कर वहां लगे फिटनेस उपकरणों और तकनीकी सुविधाओं की जांच की और खिलाड़ियों से बातचीत करके उनकी जरूरतों की जानकारी ली।
इसके अलावा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने खेलगांव परिसर में बने एथलेटिक्स स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और बैडमिंटन स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

पढ़ें: सीएम सोरेन से युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री बोले- हर कदम पर हम देंगे साथ

विज्ञापन

उन्होंने झारखंड राज्य खेलकूद प्रोत्साहन सोसाइटी (JSSPS) के अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुए काम की जानकारी ली और संस्था की योजनाओं की प्रेजेंटेशन भी देखी। उन्होंने साफ कहा कि खेलगांव परिसर का कायाकल्प जल्द पूरा हो ताकि यहां भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आसानी से कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान खेल विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें