फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: स्वर्ण भारत परिवार के सदस्यों ने झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Wed, 20 Dec 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास
विज्ञापन
स्वर्ण भारत परिवार के मुखिया पीयूष पण्डित की अगुवाई में संगठन ने ब्राह्मणों पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और बीजेपी हाईकमान से मुख्यमंत्री को गद्दी से हटाने की मांग की। गगन त्रिपाठी की अगुवाई में पुतले की शव यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम रघुवर दास के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। लखनऊ की पत्रिका चौराहे पर नुक्कड़ सभा के बाद पुतला दहन किया गया। पीयूष पण्डित ने कहा कि भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार के तहत सभी को समानता का अधिकार है। मुख्यमंत्री सत्ता के मद में पूरी तरह बौखला गए हैं। ब्राह्मणों का इतिहास राष्ट्र निर्माण का रहा है। 

गौरतलब है कि छह दिसंबर को झारखंड में बजट पूर्व संगोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। ब्राह्मणों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। सीएम के बयान के खिलाफ गढ़वा के अचला निवासी नवलेश धर दुबे ने मामला भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रघुबर दास के इस बयान का चौतरफा विरोध हो रहा है। ब्राह्मण उत्थान संगठन ने बोकारो में भी रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया है। ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर मुख्यमंत्री दास की निंदा हो रही है। मुख्यमंत्री से सार्वजनिक मंच से माफी मांगने की मांग की गई है।

लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के अरुण शुक्ल, देवेश शुक्ल , रवि त्रिपाठी , सीतारमन, डंडिस्वामी महाराज ने भी आक्रोशित लहजे में विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अरविंद पण्डित, अष्टभुजा तिवारी, अमित सिंह , गोलू पण्डित, निशा गोस्वामी, जितेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, महेश पांडेय, दिनेश त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठी तथा क्षत्रिय व वैश्य समाज के भी सदस्य समर्थन में शामिल हुए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें