Jharkhand Crime News : कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड एटीएस मुख्यालय पूछताछ के लिए लाया गया है। एटीएस टीम को कई अहम सुराग मिल सकते हैं पूछताछ में।
अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर भारत लाए गए कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में रामगढ़ जेल से निकालकर झारखंड एटीएस मुख्यालय लाया गया। अगले छह दिनों तक एटीएस की टीम उससे लगातार पूछताछ करेगी। तस्वीर में देख सकते हैं कि सुरक्षा घेरे के अंदर मयंक को टीम मुख्यालय की ओर ले जाते हुए दिख रही है। अपराधी के चेहरे को काले कपड़े से ढका गया है।
पुलिस के अनुसार, मयंक अमन साहू गैंग का सबसे भरोसेमंद सदस्य था। वह गैंग के लिए हथियार और पैसों का नेटवर्क संभालता था। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उसकी जानकारी से अमन साहू के पूरे अपराध तंत्र को खत्म करने में मदद मिलेगी।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं तार
राजस्थान का रहने वाला मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा झारखंड का पहला अपराधी है, जिसे विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। उसका संबंध अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी बताया जा रहा है।