फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत , ICU में हुए भर्ती; सीएम पहुंचे अस्पताल

Thu, 28 Aug 2025 01:58 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को लेकर बड़ी खबर है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज जारी। सीएम समेत कई मंत्री अस्पताल पहुंचे हैं, हसन का हाल जानने के लिए। 
विज्ञापन
मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सरकार के कई मंत्री अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, सदन में हंगामे के आसार; सत्ता पक्ष ने कसी कमर
विज्ञापन


हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि फिलहाल हफीजुल हसन की तबीयत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। गौरतलब है कि मंत्री हफीजुल हसन का कुछ समय पहले दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड में नौकरी के नाम पर ठगी: 179 लोगों से लाखों रुपये ऐंठे, चार गिरफ्तार; मास्टरमाइंड अब भी फरार

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें