झारखंड के खूंटी में माओवादियों ने प्रोजेक्ट स्कूल को देर रात बम से उड़ा दिया। घटना अड़की थाना क्षेत्र के बीरबांकी पंचायत की है। माओवादियों ने स्कूल में लगे मोबाइल टॉवर में भी आग लगा दिया। अर्की पुलिस थाने के प्रभारी हरि देव प्रसाद ने कहा कि खूंटी क्षेत्र माओवादियों से ज्यादा प्रभावित है। इस घटना के पीछे माओवादियों का ही हाथ हो सकता है।
हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं, प्रसाद ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस को शक है कि इस घटना में पीएलएफआई के नक्सलियों का हाथ है।
बहरहाल, इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग बच्चे को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। इस मामले की पूरी जांच की पुलिस कर रही है।