फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : नक्सलियों ने वन विभाग की 12 इमारतों को आईईडी से उड़ाया, तलाश जारी

Sun, 12 Jul 2020 04:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
विज्ञापन
नक्सलियों ने वन विभाग की इमारतें उड़ाईं - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने शनिवार की रात झारखंड वन विभाग की 12 इमारतों को उड़ा दिया। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हथियारबंद माओवादियों का एक समूह शनिवार की रात जिले के बेरकेला वन क्षेत्र में विभाग की इमारतों में घुस आया था। 

विज्ञापन


महाथा ने बताया कि नक्सलियों ने सभी कर्मचारियों से परिसर खाली करने को कहा। नक्सलियों ने कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और पुलिस को जानकारी देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद नक्सलियों ने एक के बाद सभी इमारतों को आईईडी का इस्तेमाल कर उड़ा दिया। 

महाथा ने कहा, कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि माओवादियों ने मार्ग तैयार करने के लिए कुछ पेड़ भी गिराए थे, इसका इस्तेमाल वे संभवत: सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए किया करते थे। जंगल में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे ज्यादा जानकारी आगे की जांच के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

चलाएंगे एंटी नक्सल अभियान : डीआईजी

चाईबासा के डीआईजी कोल्हान रेंज आरआर सिंह ने कहा है कि मामले की जांच बेहद गंभीरता से की जा रही है। उन्होंने कहा, 'घटना को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। फैसला लिया गया है कि सुरक्षा बल क्षेत्र में एक एंटी नक्सल अभियान चलाएंगे। जनता से अपील है कि वे नक्सलियों का सहयोग न करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें