फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरेन ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Sun, 12 Jul 2020 04:19 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना से संक्रमित बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन व उनके परिवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अमिताभ के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या और पोती अराध्या भी पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि उनकी पत्नी जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विज्ञापन


अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने शनिवार को कहा था कि वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोरेन ने ट्वीट किया, 'अमिताभ बच्चन जी और अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर बहुत चिंता हुई। भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एक बार फिर सभी से अपील है कि मास्क पहनें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।'

सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना की कोविड-19 जांच रिपोर्ट शनिवार को आई, जिसमें वह दोनों संक्रमणरहित पाए गए। कोविड-19 से संक्रमित पाए गए पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक मथुरा महतो के संपर्क में आने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन आठ जुलाई से ही घर में पृथक-वास में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें