फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जमीन के विवाद में माओवादी ने की हत्या, लोगों ने पत्नी सहित पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 02 Jan 2021 04:30 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है। दरअसल, यहां एक माओवादी ने जमीन के विवाद में 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने माओवादी और उसकी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुंडलीपुर गांव का है मामला
जानकारी के मुताबिक, पलामू जिले के कुंडलीपुर गांव में 36 वर्षीय प्रगास सिंह रहता था। वह प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) का सदस्य था। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि वह मनाटू पुलिस थाना एरिया स्थित अपने गांव में छुट्टी पर आया था। 

जमीन के विवाद में की हत्या
बताया जा रहा है कि प्रगास का गांव के ही 40 वर्षीय विनोद सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में प्रगास ने विनोद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने प्रगास और उसकी 30 वर्षीय पत्नी प्रेमनी देवी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन दोनों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मेदिनीपुर से गांव में पुलिस फोर्स भेज दी गई है। बता दें कि कुंडलीपुर गांव बिहार-झारखंड की सीमा पर बसा हुआ है। ऐसे में पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें