झारखण्ड चुनाव के मुद्दे पर बात करते हुए आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन और वहां विधानसभा चुनाव कराने की संभावना का मुद्दा सरकार के विचाराधीन है।
प्रधानमंत्री जापान थाईलैंड की यात्रा से लौट रहे थे। प्रधानमंत्री से सवाल किया गया था कि क्या झारखंड में राष्ट्रपति शासन जारी रहेगा या वहां निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होंगे
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि,‘‘यह मसला विचाराधीन है। इस वक्त मैं इस मुद्दे पर और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।’’
झारखंड में पिछले पांच महीने से राष्ट्रपति शासन लागू है।
उन्होंने अपने और सोनियां गांधी की बीच की खबरों को भी नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों की बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम लगभग सभी मुद्दों पर एक साथ मिलकर और सहमति से काम करते हैं।
उनसे ये सवाल भी किए गए थे कि क्या तत्कालीन कानून मंत्री अश्विनी कुमार से इस्तीफा लेने के लिए उन पर सोनिया ने दबाव डाला था लेकिन प्रधानमंत्री ने इन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।