फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: CM सोरेन के नामांकन पर हस्ताक्षर करने वाले प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल; JMM के लिए झटका

Mon, 04 Nov 2024 08:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर

सार

मंडल मुर्मू ने कहा कि मैं अपने पूर्वजों का नमन करता हूं। मैं अमर शहीद सिद्धो-कान्हू का वशंज हूं। हमारे वंश की लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। मैं अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं अपने क्षेत्र और सिद्धो-कान्हू के लिए मिलकर काम करूंगा।
विज्ञापन
मंडल मुर्मू - फोटो : ANI Video Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बरहेट विधानसभा क्षेत्र के उनके नामांकन पर हस्ताक्षर करने वाले प्रस्तावक मंडल मुर्मू बीते दिन भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और झारखंड के भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। 

विज्ञापन

 
'अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हो रहा हूं'
मंडल मुर्मू ने कहा कि मैं अपने पूर्वजों का नमन करता हूं। सिद्धो-कान्हो, फूलो झानो ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया। मैं उसी परिवार से हूं। मैं अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हो रहा हूं। हम संथाल परगना में जनसांख्यिकी के संबंध में पहल करेंगे।

'हमें सिद्धो-कान्हो, फूलो झानो का आशीर्वाद मिला'
इस दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मंडल मुर्मू हमारे लिए प्रचार करने या वोट पाने के लिए हमारी पार्टी में शामिल नहीं हुए। वह राजनेता भी नहीं हैं। मंडल मुर्मू का हमारी पार्टी में योगदान का मतलब है कि हमें सिद्धो-कान्हो, फूलो झानो का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि मंडल मुर्मू कई दिनों से हमारे संपर्क में थे। उनका हमारे साथ आना संगठन के बड़ी बात है।
विज्ञापन

 
'बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर'
हिमंत ने कहा कि संताल परगना में आदिवासियों के मान की रक्षा को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। मंडल मुर्मू को बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने इसकी वजह यह बताई कि जब वे किसी उम्मीदवार के प्रस्तावक बन गए हैं, तो ऐसे में वे उनके खिलाफ ही चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें