फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, बुजुर्ग की जलकर मौत

Fri, 16 Aug 2013 03:02 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के बोकारो में एक 50 वर्षीय व्यक्ति चलती कार में खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक वो नशे में था और आग लगने के बाद वह सीट बेल्ट खोलकर उतर नहीं सका जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की खोजबीन के मुताबिक भानु महतो(50) की कार में अपने आप आग लग गई और वह इतने नशे में था कि कार से उतर भी न सका।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमने कार के पास पहुंच कर भानु महतो को बचाने की कोशिश की लेकिन इससे पहले की लोग कुछ मदद कर पाते भानु की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक भानु शराब पीने का आदी था। जब पुलिस कार के पास पहुंची तो भानु पूरी तरह जल चुका था और उसके शरीर पर सीट बेल्ट बंधी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक यह अंदेशा है कि जब कार में आग लगी होगी तो भानु नशे के कारण अपनी सीट बेल्ट खोलकर कार से उतर नहीं पाया होगा जिससे उसकी कार में ही मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें