फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पलामू में 40 साल के व्यक्ति ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 03:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची

सार

बच्ची को मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने का लालच दिया। जिसके बहाने आरोपी उसे बगल के एक निर्माणाधीन मकान में ले गया जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में रविवार को सात साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 40 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषव गर्ग ने बताया कि यह घटना शनिवार रात राज्य की राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर एक इलाके में हुई। लड़की घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी दूध देने के लिए उसके घर आया। बच्ची को मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने का लालच दिया। जिसके बहाने आरोपी उसे बगल के एक निर्माणाधीन मकान में ले गया जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

आरोपी किया गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषव गर्ग ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि लड़की को जांच के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें