फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid: रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी; दस्तावेज खंगाले जा रहे

Tue, 23 Sep 2025 10:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई बिल्डरों पर लंबे समय से अवैध जमीन खरीद-फरोख्त और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगते रहे हैं। इसी कड़ी में ईडी ने अचानक यह कार्रवाई शुरू की है। रांची पुलिस भी जांच के दौरान सहयोग कर रही है ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
Adobe Stock - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जमीन से जुड़े लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच के तहत की जा रही है। सुबह से ही ईडी की टीम ने कई ठिकानों पर रेड शुरू कर दी, जिससे शहर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले साल 10 जुलाई को कांके प्रखंड के अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन के सत्यापन से जुड़ी जांच का हिस्सा है। उस समय ईडी ने चामा मौजा में स्थित CNT और सरकारी जमीन का सत्यापन किया था।

आज की कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम अशोक नगर, रातु रोड, कडरू और शुक्ला कॉलोनी में कई नामी बिल्डरों के आवास, ऑफिस और रिजॉर्ट्स पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम जमीन सौदों से जुड़े कागजात खंगाल रही है और वित्तीय लेन-देन तथा संपत्तियों के कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  जीएसटी की नई दरों के बाद कारोबारियों और ग्राहकों की अलग-अलग प्रतिक्रिया, बदलाव से गहमागहमी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई बिल्डरों पर लंबे समय से अवैध जमीन खरीद-फरोख्त और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगते रहे हैं। इसी कड़ी में ईडी ने अचानक यह कार्रवाई शुरू की है। रांची पुलिस भी जांच के दौरान सहयोग कर रही है ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए।

एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी के कारण रियल एस्टेट कारोबारियों और बिल्डरों में खौफ का माहौल है। हालांकि, अभी तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और यह स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई में कितनों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।

सूत्रों का कहना है कि ईडी को कुछ बड़े जमीन सौदों और भारी रकम के लेन-देन में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस कार्रवाई से किन बिल्डरों या कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें