झारखंड में एक मॉडल ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल का आरोप है कि मॉडलिंग कंपनी के मालिक ने उसे धोखा दिया है। उसने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की। अब आरोपी धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। हालांकि, आरोपी ने इन आरोपों को खारिज कर फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी
सुनिए, पीड़िता की आपबीती
मानवी ने पुलिस से आरोपी की शिकायत की। मॉडल ने बताया कि उसे बचपन से मॉडलिंग का शौक था। इसलिए वह बिहार से रांची आई थी। यहां वह यश मॉडलिंग कंपनी में काम करने लगी। शुरुआत में कंपनी के मालिक ने अपना नाम यश बताया था। हम लोगों में दोस्ती बढ़ गई। बाद में मुझे पता चला कि उसका असली नाम तनवीर है। अब उसने मुझे धमकाना शुरू कर दिया, शादी और इस्लाम कुबूल करने के लिए जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल बाद वहां मैंने काम किया था। इसके बाद मानवी वहां से भागलपुर चली गई। कुछ दिन बाद वहां से करियर के लिए मुंबूई चली गई।
पढ़िए, आरोपी तनवीर ने क्या कहा
तनवीर खान ने कहा कि मानवी राज ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है कि मैं उनको परेशान कर रहा हूं। लेकिन असल में वो मुझे ब्लैकमेल कर रही हैं। उन्होंने मेरे साथ काम किया था। मेरा काफी नुकसान हुआ है। मैंने उनसे नुकसान का हर्जाना मांगा तो उन्होंने मुझ पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। मेरे सभी दोस्तों, परिजनों और आस-पास के बच्चों को उन्होंने मेरी आपत्तिजनक फोटो भेजी। लेकिन मैंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। वह अपने दो दोस्त नवजोत सिंह और राहुल के साथ मिलकर सारा काम कर रही है। तीनों मिलकर मेरा डाटा चोरी करना चाहते थे। मेरे पास नेशनल और इंटरनेशनल मॉडल्स हैं, वह उन्हें चोरी करने की कोशिश कर रही थी।